फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरानी रंजिश में दो पक्ष भिड़े, चले लाठी व डंडे, चार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
रंजिश में दो पक्ष भिड़े, चले लाठी व डंडे, चार घायल
विज्ञापन


रेउसा। थाना क्षेत्र में रंजिश के चलते दो पक्षों में रविवार को जमकर लाठी-डंडे चले। इससे दोनों पक्षों के करीब चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर दी है। दोनों पक्षों को कस्बे की सीएचसी में भर्ती कराया गया है। ग्वाहडीह ताहपुर बजहा निवासी ब्रह्मा व राजकुमार के परिवार में रंजिश है।

रविवार को ब्रह्मा के भाई प्रदीप व राजकुमार से रुपयों के लेनदेन को लेकर कहासुनी हो गई। देखते ही देखते दोनों पक्षों से करीब दर्जन भर लोग लाठी-डंडों लेकर आपस में भिड़ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि ग्रामीणों ने हस्तक्षेप कर विवाद शांत कराया। लेकिन तब तक एक पक्ष से ब्रह्मा (30), राम खेलावन (50), दूसरे पक्ष से राजकुमार (40) व एक अन्य व्यक्ति घायल हो चुका था। दोनों पक्षों ने थाने में तहरीर दी है। थानाध्यक्ष आरके सरोज ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें