फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शारदा में डूबे दोनों युवकों के शव

विज्ञापन
विज्ञापन
शारदा में डूबे युवकों के मिले शव
विज्ञापन


लहरपुर (सीतापुर)। कोतवाली क्षेत्र में शनिवार को शारदा में डूबे दोनों युवकों के शव रविवार को बरामद हो गए। एक युवक का शव जहां घटनास्थल से 400 मीटर की दूरी पर पाया गया है। वहीं दूसरे युवक का शव घटनास्थल से 4 किलोमीटर दूर बरामद हुआ है।

शनिवार को कोतवाली क्षेत्र के बुढ़नापुर के निकट बुढ़नापुर निवासी बसंत का पुत्र ओमजी (17) व तंबौर के खैरी पट्टी निवासी दिलीप का पुत्र अंकित (17) शारदा नदी में नहाते समय डूब गए थे।
विज्ञापन


देर रात तक क्षेत्र के ग्रामीण इन दोनों युवकों के शवों को नदी में तलाशते रहे, लेकिन कहीं कोई पता नहीं चल सका। रविवार सुबह होते ही एक बार फिर से क्षेत्र के ग्रामीण नदी को खंगालने लगे।
विज्ञापन


इसी बीच घटना स्थल से 400 मीटर की दूरी पर ओमजी का शव बरामद हुआ। जबकि चार किलोमीटर दूर बेलवा गांव के निकट अंकित का शव मिल सका। परिवारीजनों ने दोनों शवों का अंतिम संस्कार कर दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें