फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसों में छह की मौत, सात जख्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। होली पर्व के दरम्यान बीते चौबीस घंटों में जिले के विभिन्न थानों क्षेत्रों में हुए सड़क हादसों में आठ लोगों की मौत हो गई और आठ घायल हो गए। घायलों को अस्पतालों में भर्ती कराया गया। बताया जाता है कि हादसे के शिकार हुए बाइक सवारों ने हेलमेट नहीं लगाया था।
विज्ञापन



जिले के रेउसा क्षेत्र के जमौली गांव निवासी रमाशंकर (28) पुत्र अशोक कुमार दीक्षित गुरुवार सुबह खेत की जोताई करने गया था। वहीं उसका रुपये से भरा पर्स खेत में गिर कर गुम हो गया था। वह पर्स ढूंढने के लिए दोबारा खेत जोतने के लिए दूसरा कृषि यंत्र लेने घर जा रहा था। रास्ते में उसके गांव के पास ही अचानक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर खाईं में पलट गया। हादसे में रमाशंकर की वाहन के नीचे दबकर मौत हो गई।


उधर, बाराबंकी के बड्डूपुर इलाके के कहारपुरवा निवासी पप्पू कश्यप (25) अपने तीन साथियों प्रदीप, संजय व मुकेश के साथ थाना रामपुर कलां के चौङिय़ा कोठार जा रहा था। गुरुवार को दोपहर एक बजे महमूदाबाद-सिधौली मार्ग पर कान्डौरा गांव के पास सिधौली की तरफ से आ रही गन्ना लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली व बाइक में टक्कर हो गई। दुर्घटना में पप्पू कश्यप की मौके पर मौत हो गयी, जबकि अन्य साथी घायल हो गए।
विज्ञापन



इसी तरह महोली के डाडाबाद निवासी संतोष (35) पुत्र बनवारी रामकोट इलाके में गाजीपुर गांव के पास हादसे का शिकार हो गया था। उसने सदर अस्पताल में दम तोड़ दिया।


अटरिया के दखिनवां गांव के निवासी रामसनेही (28) पुत्र बालाराम सिधौली के बलोइया अपनी रिश्तेदारी से गुरुवार की रात बाइक से लौट रहा था। उसकी बाइक अटरिया इलाके में नीलगांव के पास पुलिया से टकरा गई। हादसे में रामसनेही की मौके पर ही मौत हो गई। इसी तरह संदना के रालामऊ निवासी राकेश (60) पुत्र रामेश्वर सड़क हादसे का शिकार हो गए थे। उन्हें सदर अस्पताल लाया गया, जहां मौत हो गई।


तालगांव इलाके से एंबुलेंस के जरिए लाए गए एक तीस वर्षीय अज्ञात युवक को चिकित्सकों ने सदर अस्पताल में मृत घोषित कर दिया। पुलिस का कहना है कि मृतक की पहचान के लिए कुछ लोगों को बुलाया गया है।


इसके अलावा पीलीभीत के सिद्दीक (55) पुत्र लाल मोहम्मद, कोतवाली क्षेत्र के खजुरिया निवासी रामलखन (32) पुत्र मोहित, कोतवाली के तरीनपुर निवासी राधेश्याम (66) पुत्र खिलाड़ी, रामकोट के मधवापुर निवासी दिलीप (22) पुत्र रामनारायन जख्मी हो गए। इनको सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया।


वहीं, लहरपुर इलाके में तंबौर मार्ग पर पैदल जा रहे कोतवाली क्षेत्र के नौबन पुरवा गांव निवासी विजय (25) पुत्र कामता प्रसाद को ट्रैक्टर-ट्रॉली ने रंगवा गांव के पास टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। कोतवाल चैंपियन लाल ने बताया कि ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में ले लिया गया है।


इसके अलावा लहरपुर बिसवां मार्ग पर तालगांव कोतवाली क्षेत्र के न्यामूपुर कलां गांव के पास दो बाइकों में टक्कर हो गई। जिससे एक बाइक पर सवार बिसवां कोतवाली क्षेत्र के कैथी टोला निवासी प्रदीप कुमार यादव (25) पुत्र शिवराम की मौत हो गई, जबकि दूसरी बाइक पर सवार युवक घायल हो गया। जख्मी युवक की पहचान नहीं हो सकी। पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें