फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पढ़ाई से बचने के लिए भागे थे छात्र

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने बाराबंकी से दोनों छात्रों को किया तलाशा
विज्ञापन

महमूदाबाद (सीतापुर)। सदरपुर थाना इलाके से लापता छात्रों को पुलिस ने बाराबंकी से बरामद कर लिया। पढ़ाई से बचने के लिए दोनों छात्र भाग गए थे। छात्रों के बयान व कागजी कार्रवाई के बाद उन्हें उनके अभिभावकों के सुपुर्द कर दिया गया।

थानाक्षेत्र सदरपुर के हरसिंहपुर मजरा शमसाबाद निवासी जीतू (9) पुत्र पप्पू तथा इसी गांव का रोहित (12) पुत्र कौशल कुमार सोमवार को घर से स्कूल के लिए निकले थे। एमएसडी स्कूल बाबाकुटी के ये छात्र रास्ते से संदिग्ध हालातों में लापता हो गए थे।
विज्ञापन


एक बाग में उनके बैग बरामद होने पर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने केस दर्ज कर तलाश शुरू कर दी। मंगलवार की सुबह सूचना के आधार पर पुलिस ने जिला बाराबंकी के फतेहपुर सीएचसी के पास से दोनों को बरामद कर लिया।
विज्ञापन


थाना प्रभारी सदरपुर गोपाल नरायण सिंह ने बताया कि पूछताछ में बच्चों ने बताया कि वह पढ़ाई से बचने के लिए भाग गए थे। दोनों के बयान दर्ज कर जरूरी कार्रवाई के बाद परिवारीजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें