आठ मरीज डेंगू की चपेट में
महमूदाबाद (सीतापुर)। कस्बे में आठ लोग डेंगू की चपेट में आ गए हैं। इनका इलाज प्राइवेट चिकित्सालय व लखनऊ में चल रहा है।
डेंगू की पुष्टि प्राइवेट लैब की जांच में हुई है। वहीं स्वास्थ्य विभाग के जिम्मेदार मामले में लापरवाही बरतते हुए जानकारी से इन्कार कर रहे हैं।
महमूदाबाद कस्बे के नई बाजार दक्षिणी निवासी सूरज को कई दिनों से बुखार आ रहा था। प्राइवेट लैब में जांच कराने पर डेंगू की पुष्टि हुई। इसी प्रकार नई बाजार दक्षिणी निवासी जयश्री को भी डेंगू हो गया है।
इसके अलावा कस्बे की रामा जायसवाल, सुशील गुप्ता, राकेश जैन, सुशील कुमार, संदीप जैन व रोहिनी गुप्ता में भी डेंगू की पुष्टि हुई है। इन मरीजों का प्राइवेट चिकित्सालय व लखनऊ में इलाज चल रहा है।
हालांकि स्वास्थ्य महकमा जानकारी से ही इन्कार कर रहा है। महमूदाबाद सीएचसी अधीक्षक डॉ. अजय वर्मा का कहना इन मरीजों के बारे में जानकारी नहीं है।
अस्पताल में पर्याप्त दवाएं मौजूद है। एंटी लार्वा नगरपालिका को उपलब्ध कराया जा चुका है। अगर किसी मोहल्ले में इसकी जानकारी मिलती है तो वहां पर टीम भेजकर चेकअप कराया जाएगा।