फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल में खाना बनाते समय तीन रसोईयों की हालत बिगड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
तीन रसोइयों की हालत बिगड़ी
विज्ञापन


सीतापुर। खैराबाद के एक विद्यालय में खाना बनाते समय तीन रसोइयों की हालत बिगड़ गई। तीनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

तीनों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। रसोइयां किन कारणों से बेहोश हुई, इसका पता नहीं चल सका है। शिक्षा विभाग के अधिकारी इस घटना से अनभिज्ञता जता रहे हैं।

ग्राम सलेमपुर निवासी फूलमती, रेशमा देवी व शांती देवी नगरा पूर्व माध्यमिक विद्यालय में रसोइयां हैं। शुक्रवार को तीनों रसोई में खाना बनाने की तैयारी कर रहंी थीं।
विज्ञापन


इसी बीच उनकी तबीयत बिगड़ने लगी। तीनों ने पहले सिर चकराने की बात कही, जिसके कुछ देर बाद ही उन्हें उल्टियां होने लगीं।

इससे पहले कि कोई कुछ समझ पाता, तीनों बेहोश होकर गिर पड़ीं। रसोइयों के बेहोश होते ही स्कूल में हड़कंप मच गया। अस्पताल के अध्यापकों ने ग्रामीणों की मदद से उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन


यहां पर डॉक्टरों ने तीनों को भर्ती कर लिया। होश आने पर तीनों रसोइयों ने बताया कि रसोई में अजब तरह की बदबू आ रही थी।

कुछ देर में ही गले में खरास होने लगी। जिसके बाद उल्टियां शुरू हो गईं और उन्हें बेहोशी छाने लगी। कुछ देर बाद ही उनके ऊपर बेहोश छा गई।

संदेह जताया जा रहा है कि स्कूल की रसोई में किसी तरह की जहरीली गैस निकल रही होगी। जिसकी चपेट में आने से रसोइयां बेहोश हो गईं।

इस घटना से स्कूल के बच्चे व उनके अभिभावक भी दहशत मेें हैं। स्कूल के प्रधानाध्यापक मोबीन अहमद ने बताया कि उन्हें खुद नहीं पता कि, यह सब कैसे हुआ।

तीनों रसोइयां जैसे ही बेहोश हुईं, तीनों को जिला अस्पताल पहुंचा दिया गया। इधर, एमडीएम डीसी ब्रजमोहन सिंह ने बताया कि इस संबंध में कोई जानकारी स्कूल के अध्यापकों ने नहीं दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें