दूध कलेक्शन सेंटर से भरे दो नमूने
सीतापुर। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने शुक्रवार को दूध डेयरी के खिलाफ छापेमारी अभियान चलाया। इस दौरान दो डेयरी पर छापा मार वहां से दूध व क्रीम के नमूने भरेे।
अभिहित अधिकारी अरविंद कुमार यादव के नेतृत्व में टीम ने कचनार स्थित दूध कलेक्शन सेंटर पर छापा मारा। यहां पर गंदगी की भरमार मिली।
मिल्क क्रीम में मिलावट होने की आशंका प्रतीत हुई। इस पर मिल्क क्रीम का एक नमूना भरा। इसी प्रकार हाजीपुर स्थित जागेश मिश्र के कलेक्शन सेंटर पर छापेमारी की।
यहां से दूध का एक नमूना भरा। डीओ ने बताया नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिया गया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।