फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संशोधित

विज्ञापन
विज्ञापन
खाने में भूल से मिलाया कीटनाशक, पांच बीमार, एक की मौत
विज्ञापन


सरैंया (सीतापुर)। महमूदाबाद कोतवाली क्षेत्र में कीटनाशक युक्त आलू की सब्जी खाने से एक परिवार के पांच लोग बीमार हो गए।

बताते हैं कि आलू की सब्जी में धोखे से ऑयल के बजाए कीटनाशक पड़ गया था। हालत बिगड़ने पर आननफानन पांचों को सीएचसी महमूदाबाद पहुंचाया गया।

जहां नाजुक हालत देख चिकित्सकों ने उन्हें ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया, जहां पर एक बच्चे ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। घटना बीते मंगलवार की है।

महमूदाबाद के ग्राम माहनगर निवासी सुरेश के घर में आलू की सब्जी व चावल बना था। आलू की सब्जी को दोबारा फ्राई करने के लिए विशुना ने बच्चों से ऑयल की शीशी मांगी पर बच्चों ने भूलवश ऑयल की बजाय घर में रखी कीटनाशक की शीशी थमा दी।

विशुना ने ऑयल समझकर आलू की सब्जी दोबारा फ्राई कर दी थी। इसके बाद परिवार के सभी सदस्यों ने सब्जी खा ली। भोजन करने के कुछ देर बाद ही सुरेश (40), उसकी पत्नी विशुना देवी (35), पुत्र रामपाल (12), रामकिशुन व परिवार के शंभू की हालत बिगड़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर लोगों ने आननफानन बीमार हुए पांचों लोगों को क्षेत्र के अस्पताल में भर्ती कराया। यहां पर डॉक्टरों ने नाजुक हालत को देखते हुए सभी को लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। बताते हैं कि यहां शुुक्रवार को इलाज के दौरान रामपाल ने दम तोड़ दिया। शेष का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें