फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुएं में उतराता मिला बालक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
थानगांव इलाके के जगदीशपुर गांव की घटना
विज्ञापन

थानगांव ( सीतापुर)। थानगांव थाना इलाके में एक बालक का शव कुएं में उतराता मिला। वह गुरुवार शाम को गांव में ही परचून की दुकान पर सामान खरीदने गया था। घर वापस न लौटने पर परिवारीजनों ने उसकी तलाश की मगर उसका कहीं पता नहीं चला। देर रात में उसका शव कुएं में उतराता पाया। खबर लगते ही परिवार में कोहराम मच गया।

थानगांव थाना इलाके के जगदीशपुर निवासी कृपाराम का छह वर्षीय बेटा साकेंद्र गुरुवार की शाम को गांव में ही परचून की एक दुकान पर कुछ सामान खरीदने गया था। काफी देर बाद जब बालक वापस घर नहीं लौटा तो परिवारीजनों ने उसकी तलाश की, लेकिन उसका कुछ भी पता नहीं चला।
विज्ञापन


देर रात को एक ग्रामीण गांव के ही कुएं पर गया तो वहां पर उसने कुएं में टॉर्च जलाई तो बालक का शव उतराता पाया गया। कुएं में बालक का शव उतराने की खबर से गांव में हड़कंप मच गया। शव देख कुछ स्थानीय लोगों ने आननफानन कुएं में छलांग लगा दी और शव को बाहर निकाला।

इस घटना में परिवारीजनों ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया और न ही उन्होंने घटना की सूचना पुलिस को दी। बगैर सूचना के परिवारीजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। उधर, ग्रामीणों में दबी जुबान से बालक की हत्या कर शव कुएं में फेंके जाने की भी चर्चा हो रही है।
विज्ञापन


थानगांव थाना प्रभारी संजीव कुशवाहा ने घटना की जानकारी होने से इंकार किया है। कहा कि इस घटना से संबंधित कोई सूचना थाने पर नहीं दी गई है। अगर सूचना आती है तो मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें