फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेंध लगाकर तीन घरों से लाखों का माल ले गए चोर

विज्ञापन
विज्ञापन
सेंध लगाकर तीन घरों से लाखों का माल ले गए चोर
विज्ञापन

- केस दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी

अमर उजाला ब्यूरो
महोली/ इमलिया सुल्तानपुर(सीतापुर)। जिले में अलग-अलग स्थानों पर सोमवार की रात चोरों ने तीन मकानों से लाखों का माल पार कर दिया। वारदातें महोली कोतवाली व इमलिया सुल्तानपुर थाना क्षेत्रों की हैं। पीड़ितों ने संबंधित कोतवाली व थानों में तहरीरें दी हैं। पुलिस ने तीनों ही वारदातों में केस दर्ज कर लिया है। पुलिस जांच की बात कह रही है।
विज्ञापन

कस्बे के मोहल्ला दीक्षित टोला निवासी सुरेंद्र मिश्रा किसान हैं। सोमवार की रात सुरेंद्र मिश्रा व उसके परिवारीजन सोमवार की रात घर में सो रहे थे। चोरों ने कमरे की पिछली दीवार में सेंध लगा कर बक्से का ताला तोड़ दिया और उसमें रखी 76 हजार की नकदी, सोने व चांदी के जेवर समेट लिये। मंगलवार की सुबह होने पर परिवारीजों को वारदात की जानकारी हो सकी। सुरेंद्र ने पुलिस को बताया कि चोर उसके घर से करीब सात लाख रुपये का माल समेट ले गए हैं। इधर इमलिया सुल्तानपुर निवासी नरेंद्र सिंह के घर सोमवार की रात चोरों ने सेंध लगा दी। बताया जा रहा है कि नरेंद्र सिंह व उसके परिवारी बरामदे में सोए हुए थे। जिसका फायदा उठाते हुए चोरों ने कमरे में रखे बक्से, अलमारी के ताले तोड़ डाले। जिसके बाद 30 हजार की नकदी, सोने के जेवर करीब 10 तोला, चांदी के जेवर करीब 750 ग्राम, साड़ियां, कपड़े उठाकर निकल भागे। इसी गांव के विश्वपाल सिंह के अहाते में दो कमरों में सेध लगा दी। कमरे में रखी साइकिल, नकदी व अनाज उठा ले गये।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें