फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह किसानों के घरों से लाखों का माल ले गए चोर

विज्ञापन
विज्ञापन
सदरपुर, थानगांव व रेउसा थाना क्षेत्रों में हुई वारदातें
विज्ञापन

सरैंया/ थानगांव (सीतापुर)। सदरपुर थाना क्षेत्र में बुधवार की रात चोर चार घरों से लाखों का माल समेट ले गए हैं। जबकि थानगांव व रेउसा थाना क्षेत्रों में चोरों ने दो घरों से कीमती समान समेट लिया। रेउसा क्षेत्र में एक घर में चोरी का भी प्रयास किया। परिवार के जागने पर चोर मोबाइल लेकर निकल भागे।

पीड़ितों ने वारदातों के संबंध में संबंधित थानों में तहरीरें दी हैं। पुलिस जांच की बात कह रही है। सदरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पड़रिया निवासी सुरेंद्र कुमार किसान है। बुधवार की रात परिवार घर में ताला लगाकर आंगन में सो रहा था। रात्रि के किसी पहर में चोरों ने घर के दरवाजे का एक पल्ला उखाड़ दिया। जिसके बाद चोर घर में घुस गए।
विज्ञापन


चोरों ने घर में रखे बक्सों व आलमारी के ताले तोड़े और उनमें रखी 5 हजार की नकदी, दो मोबाइल फोन व सोने चांदी के जेवर निकालकर चोर चलते बने। इसी रात चोर पड़रियां गांव के आशीष के घर घुसे। चोरों ने यहां से 5800 की नकदी, सोने व चांदी के जेवर समेट लिए।

चोरों ने गांव के रामेंद्र के घर को भी निशाना बनाया। यहां से दो हजार की नकदी, सोने-चांदी के जेवर व अनाज को समेट लिया। गांव के कल्लू के घर से चोरों ने तीन हजार की नकदी व सोने-चांदी के जेवर पार कर दिए। इसी रात थानगांव थाना क्षेत्र के ग्राम भूधन पुरवा राजपुर क्योंटाना निवासी रामेंद्र मिश्रा के घर भी चोर घुस गए।

यहां से चोरों ने पांच हजार की नकदी व जेवर पार कर दिये। इधर रेउसा थाना क्षेत्र के ग्राम खुरवलिया निवासी नीरज शुक्ला व उसका परिवार भी आंगन में सो रहा था। रात्रि के किसी पहर में चोर नीरज के घर भी घुस गए। चोरों ने यहां से 15 हजार की नकदी व सोने-चांदी के जेवर समेट लिए।
विज्ञापन


चोर गांव के गंगाराम के घर भी घुसे। लेकिन आहट पाकर परिवार की नींद खुल गई। इससे चोरों को वहां से भागना पड़ा। जाते-जाते चोर गंगाराम का मोबाइल फोन उठा ले गए। बुधवार की सुबह जब लोगों की नींद टूटी। तब लोगों को वारदातों के बारे में जानकारी हो सकी। सदरपुर थानाध्यक्ष सूर्यबली पांडेय व राजेश राय ने बताया कि वारदातों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें