फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध शराब बनाते हुए चार गिरफ्तार,140 लीटर शराब बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
अवैध शराब बनाते चार बंदी, 140 लीटर शराब बरामद
विज्ञापन

रेउसा (सीतापुर)। थाना पुलिस ने शनिवार को क्षेत्र में एक तालाब के किनारे छापेमारी कर अवैध शराब भट्ठी का भंडाफोड़ किया है। वहीं शराब बना रहे चार लोगों को गिरफ्तार करने के साथ 140 लीटर अवैध शराब बरामद की है। पुलिस ने आबकारी अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

थानाध्यक्ष आरके सरोज, उपनिरीक्षक संत कुमार, विनोद चौरसिया ने पुलिस टीम के साथ थाना क्षेत्र के ग्राम राजापुर कलां के निकट तालाब के किनारे पड़े छप्पर पर छापेमारी की। यहां पर छप्पर के नीचे चार लोग अवैध रूप से शराब बना रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस न शराब बना रहे राजापुर कलां निवासी रमेश, जगदीश, गुड्डू व थानगांव के बेलौता निवासी छोटेलाल को गिरफ्तार किया। पुलिस ने मौके से 140 लीटर अवैध शराब व शराब बनाने के उपकरण बरामद किए। मौके पर ही करीब 500 लीटर लहन को भी नष्ट किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें