फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन घरों से पार किया सवा लाख का माल

Mon, 04 Jan 2016 11:16 PM IST
सीतापुर/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सुबह लोगों को घटना की जानकारी हुई। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल की है। पुलिस का कहना है कि केस दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

संदना थाना क्षेत्र के बैसौली गांव निवासी श्रवण कुमार मिश्रा रात को परिवार वालों के साथ सो रहा था।

इसी बीच चोर उसके घर घुस गए। जिसके बाद चोरों ने 23 हजार 700 की नगदी, जेवर आदि लगभग 50 हजार का माल चोरी कर लिया। इसके अलावा गांव की ही श्रीमती पत्नी महावीर के यहां से पांच हजार की नगदी, बर्तन व जेवर सहित लगभग 50 हजार की संपत्ति चोरी कर ली।

यहीं के निवासी राकेश कुमार के घर से चोरों ने बर्तन, जेवर व कपड़े सहित लगभग 25 हजार की संपत्ति पार कर दी। सुबह इन लोगों को घटना की जानकारी हुई। जिसके बाद पुलिस को बताया गया। एसओ संदीप सिंह का कहना है कि मामले की जांच कराई जा रही है। केस दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें