फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरों ने व्यापारी के खाली घर को खंगाला, पार किया 25 लाख का माल

विज्ञापन
विज्ञापन
महमूदाबाद (सीतापुर)। कोतवाली इलाके में शनिवार की रात बेखौफ चोरों ने खाली पड़े एक व्यापारी के घर को निशाना बनाकर नकदी और कीमती जेवरात समेत अन्य सामान समेत करीब 25 लाख का पार कर दिया। रविवार की सुबह गृहस्वामी के घर पहुंचने के बाद चोरी की जानकारी हुई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की। मामले की तहरीर पुलिस को दे दी गई है। पुलिस का कहना है कि जांच की जा रही है।
विज्ञापन

महमूदाबाद इलाके के मोहल्ला सरावंगी टोला निवासी विजय जायसवाल व्यापारी हैं। राइस मिल चलाते हैं। 20 अक्तूबर को निजी काम के सिलसिले में घर से बाहर गए हुए थे। घर पर कोई नहीं था, इस बीच मौका पाकर चोरों ने घर को निशाना बनाया। बेखौफ चोर घर के कमरे का ताला तोड़कर अंदर पहुंचे। कमरे में अलमारी में रखी नकदी और जेवर चोरी कर लिए। इसके बाद मौके से फरार हो गए। 24 अक्तूबर को गृहस्वामी घर पहुंचे तो अंदर का नजारा देखकर उनके होश उड़ गए। घर में रखा हुआ सामान गायब था। सूचना पुलिस को दी गई।
महमूदाबाद पुलिस ने जांच पड़ताल की। गृहस्वामी के मुताबिक, चोरी गए सामान की कीमत करीब 25 लाख बताई जा रही है। घटना की तहरीर पुलिस को दे दी गई है। तहरीर के आधार पर पुलिस की टीमें लगी हुई हैं। महमूदाबाद इंस्पेक्टर मुकुल प्रकाश वर्मा ने बताया कि गृहस्वामी की तहरीर पर चोरी का केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस की टीमें खुलासे में लगी हुई हैं। घटना के सभी पहलुओं पर जांच पड़ताल की जा ही है। घर के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज निकलवाने के प्रयास किया जा रहा है। जल्द ही खुलासा किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें