सिधौली (सीतापुर)। कोतवाली पुलिस ने इलाके में यूकेलिप्टस बाग में छापा मार कर सात लोगों को हारजीत की बाजी लगाते हुए गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इन लोगों के कब्जे से तीन बाइक, सात मोबाइल, ताश के पत्ते व हजारों की नकदी भी बरामद की है।
सिधौली कोतवाल रामप्रकाश ने बताया कि कोतवाली पुलिस टीम ने क्षेत्र के बरियारपुर गांव के निकट एक यूकेलिप्टस की बाग में छापा मारा। मोहल्ला सिद्धेश्वर नगर निवासी रोहित सोनी, कमला पुरवा सिरौली निवासी विमलेश कुमार, बलदेव पुरवा मजरा बिठौरा निवासी शैलेंद्र यादव, गोविंद नगर निवासी पंकज गुप्ता, हरदोईया निवासी शिवप्रसाद, संदना थाना क्षेत्र के ढकहा निवासी रूपेश कुमार, सिद्धेश्वर नगर निवासी परितोष त्रिपाठी को गिरफ्तार किया गया है।
जामा तलाशी में 1960 रुपये, सात अदद मोबाइल व एक पोटली में 5040 रुपये व ताश के 52 पत्ते व तीन बाइक बरामद हुई हैं। आरोपियों पर केस दर्जकर कार्रवाई की जा रही है।