फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: चातुर्मास में 532 जोड़ों का सामूहिक विवाह, बारिश ने बिगाड़ी व्यवस्था

Wed, 02 Sep 2026 11:45 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
सामूहिक विवाह
विज्ञापन
सीतापुर। चातुर्मास के बीच बुधवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह आयोजित किया गया। शहर के आरएमपी इंटर कॉलेज मैदान में 532 जोड़े विवाह बंधन में बंधे। इनमें 519 हिंदू जोड़ों का विवाह और 13 जोड़ों का निकाह कराया गया। चातुर्मास में सामूहिक विवाह का आयोजन चर्चा का विषय रहा। वहीं, बारिश के कारण आयोजन स्थल पर जलभराव और कीचड़ ने व्यवस्थाओं की भी पोल खोल दी। पंडाल में पानी भरने के कारण जोड़ों को कुर्सियों पर बैठाकर विवाह की रस्में पूरी कराई गईं।
विज्ञापन

विवाह के लिए कुल 565 जोड़ों ने पंजीकरण कराया था। समारोह में शामिल नवदंपतियों को नगर विकास राज्यमंत्री राकेश राठौर गुरु, कारागार राज्यमंत्री सुरेश राही, एमएलसी पवन सिंह चौहान, विधायक ज्ञान तिवारी, रामकृष्ण भार्गव, मनीष रावत और डीएम डॉ. राजा गणपति आर ने आशीर्वाद दिया। उन्होंने नवविवाहित जोड़ों के सुखद और समृद्ध वैवाहिक जीवन की कामना की।
बारिश के कारण आरएमपी इंटर कॉलेज मैदान में जगह-जगह पानी और कीचड़ जमा रहा। इससे बारातियों और जनातियों को आने-जाने में परेशानी हुई। विवाह पंडाल में भी जलभराव हो गया। अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को पंडाल तक पहुंचने में मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन

इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश शुक्ला, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि शिव कुमार गुप्ता, सीडीओ डॉ. दीक्षा जोशी, जिला समाज कल्याण अधिकारी मोतीलाल यादव, प्रधान सहायक अनुज श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
पंडाल में भरा पानी, बिना भोजन लौटे लोग
बारातियों और जनातियों के भोजन के लिए लगाए गए पंडाल में भी पानी भर गया। कीचड़ के कारण लोगों के खड़े होने तक की जगह नहीं थी। भोजन के लिए लगाई गई मेजों पर लोग बैठे रहे। भोजन शुरू होने पर अव्यवस्था और बढ़ गई। पर्याप्त स्थान नहीं होने और अव्यवस्थाओं के कारण तमाम लोग बिना भोजन किए ही लौट गए। भोजन तैयार करने वाले स्थान पर भी कीचड़ होने से कारीगरों को परेशानी हुई।
कई जोड़ों को नहीं मिली विवाह सामग्री
विवाह पंडाल में जोड़ों को बूंदी के लड्डू वितरित किए गए। कुछ जोड़ों को विवाह उपयोगी सामग्री भी दी गई, लेकिन तमाम जोड़ों को सामग्री नहीं मिल सकी। मंच से उद्घोषक ने बताया कि जिन लाभार्थियों को सामग्री नहीं मिली है, उसे उनके ब्लॉक भेजा जाएगा और एडीओ समाज कल्याण के माध्यम से उपलब्ध कराया जाएगा। इससे कई बेटियों के परिजन मायूस नजर आए।
चातुर्मास में आयोजन पर पूर्व मंत्री ने उठाए सवाल
पूर्व समाज कल्याण राज्यमंत्री नरेंद्र वर्मा ने चातुर्मास में सामूहिक विवाह समारोह आयोजित किए जाने पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि हिंदू धर्म में शुभ कार्य अच्छे दिनों में किए जाते हैं। चातुर्मास में सामूहिक विवाह का आयोजन निंदनीय है। उन्होंने कहा कि पिछली सरकार में ब्लॉक स्तर पर आयोजन होते थे। महमूदाबाद विधानसभा क्षेत्र के गोंडा देवरिया के लाभार्थी को सीतापुर बुलाने से उन्हें परेशानी होती है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार को जनता के हितों की चिंता नहीं है। अच्छे दिनों में ब्लॉक स्तर पर आयोजन होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें