फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना की फिर बढ़ी रफ्तार, 140 संक्रमित

विज्ञापन
लालबाग बाजार में बिना मास्क जाते लोग। - संवाद - फोटो : SITAPUR
विज्ञापन
सीतापुर। जिले में कोरोना संक्रमण के मामलों में रोजाना उतार-चढ़ाव हो रहा है। शनिवार को जिले में 140 लोग संक्रमित मिले है। शहर में 21 व कस्बों और ग्रामीण इलाके में 119 लोग पॉजिटिव हुए है। जिले में अब सक्रिय केसों की संख्या 686 रह गई है।
विज्ञापन

जिले में कोरोना मरीजों की संख्या रोजाना घट-बढ़ रही है। अगर चार दिन पहले की बात की जाए तो जिले में तीन सौ से अधिक केस आए थे। उस समय सक्रिय केसों की संख्या ने नौ सौ का आंकड़ा पार कर दिया था। उसके बाद शुक्रवार को काफी गिरावट दर्ज की गई। महज 86 लोग संक्रमित मिले थे। इससे स्वास्थ्य विभाग ने राहत महसूस की थी। शनिवार को फिर से संक्रमित मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी देखी गई।
स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक जिले में 140 लोग संक्रमित मिले है। जिसमें 21 लोग शहर से संक्रमित हुए है। अन्य 119 मरीज महमूदाबाद, सिधौली, बिसवां, लहरपुर व अन्य जगहों के शामिल है। अब जिले में सक्रिय केसों की संख्या 686 हो गई है।
विज्ञापन

एसीएमओ डॉ. पीके सिंह ने बताया, इस समय 24 मरीज लखनऊ में भर्ती हैं। 562 मरीज होम आइसोलेट हैं। 90 मरीजों को आइसोलेट करने की प्रक्रिया जारी है। पिछले एक माह में 1658 मरीज इलाज पाकर स्वास्थ्य हो गए है। इस लहर में अभी तक किसी भी मरीज की मौत नहीं हुई है।
जांचों की बढ़ी गति
स्वास्थ्य विभाग द्वारा रोजाना करीब दो हजार से अधिक कोविड की जांच की जा रही है। शनिवार को जांचों की संख्या ढाई हजार का आंकड़ा पार कर गई। इस दिन 2686 लोगों के सैंपल लिए गए। शासन ने कोविड लक्षण वाले मरीजों की ही जांच करने के निर्देश दिए है। इसके बावजूद मरीजों की संख्या घट नहीं रही है। चिकित्सकों का कहना है कि इस समय अधिकतर लोग जुकाम, बुखार से पीड़ित हो रहे है। इसी वजह से संख्या में कमी नहीं आ रही है।
इस समय कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी हो रही है। इसलिए सभी को बहुत ही सावधान रहने की जरूरत है। बाहरी आवागमन करने से बचे। अगर कोई दिक्कत महसूस होती है तो अपने नजदीकी अस्पताल में जांच करवाएं। अपने दोनों टीकाकरण अवश्य करवाएं।
विज्ञापन

- डॉ. मधु गैरोला, सीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें