फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना की अब तय है विदाई

विज्ञापन
जिला महिला अस्पताल में कोरोना की वैक्सीन लगवाने के बाद बैठे लाभार्थी। (फाइल फोटो) - फोटो : SITAPUR
विज्ञापन
सीतापुर। पिछले दस माह से लोग कोरोना के खौफ और दहशत में जीने को मजबूर थे, पर अब कोरोना की जिले से विदाई तय है। वजह, कोरोना संक्रमण काल के बाद फरवरी माह में सोमवार को यह पहला मौका है, जब एक्टिव केसों की संख्या महज तीन रह गई है।
विज्ञापन

ऐसे में ये हम सभी के लिए राहत देने वाली बात है। जनवरी से लेकर फरवरी तक कई ऐसे सुकून के दिन गुजरे हैं, जब कोरोना के मामले शून्य रहे। फरवरी में अब तक विभिन्न तारीखों के 11 दिन ऐसे रहे, जब कोई भी कोरोना संक्रमित नहीं मिला।
वैक्सीन का कवच मिलने से पहले ही जिले में संक्रमण की दर कम हो गई थी, लेकिन टीकाकरण के कवच ने सुरक्षा और बढ़ा दी है। पूरी तरह संक्रमण तो नहीं थमा है, लेकिन हां, इतना तो है कि जिले के लोगों की सूझबूझ और संयम की वजह से हम कोरोना को पटखनी देने कामयाब हो रहे हैं।
विज्ञापन

एक दिन में 1200 से अधिक लोगों की जांच में कभी मरीजों की संख्या शून्य तो कभी एक-दो मरीज मिलना खुशी की बात है, लेकिन हां, इसके लिए हम सभी को बेहद लंबा इंतजार करना पड़ा। मसलन, आठ अप्रैल 2020 से 15 फरवरी 2021 तक यानी पूरे 313 दिन लग गए, लेकिन इतना ध्यान रहे कि, संक्रमण के खिलाफ लड़ी जा रही जंग की ये पहली सीढ़ी है।
लड़ाई अभी जारी है। किसी भी कीमत पर हमें बेपरवाह नहीं होना है। वजह, कोरोना अभी पूरी तरह से गया नहीं है। हमारे बीच ही है, बस सूझबूझ और संयम की वजह से खात्मे की ओर बढ़ रहा है। ऐसे में सावधानी बरकरार रखनी होगी। जरा सी लापरवाही संकट की दीवार खड़ी कर सकती है।
लिहाजा, जिस मजबूती के दम पर हमने यह मुकाम हासिल किया है, उसका सौ फीसदी पालन आगे भी करते रहना होता, तभी इस जंग में कोरोना को हराकर हमारी विजय मुमकिन है।
16 दिन में मिले सिर्फ आठ मरीज
कभी एक दिन में 100 से 150 कोरोना संक्रमित मरीजों के मिलने का आंकड़ा पार करने वाले जिले में मौजूदा कोरोना के आंकड़े सुकून देने वाले हैं। फरवरी में 16 दिनों की बात किए जाए तो सिर्फ आठ मरीज ही मिले हैं।
जिले में अप्रैल माह में कोरोना संक्रमण की शुरुआत होने के बाद इसका खौफ हर नए दिन के साथ बढ़ता गया। मई, जून, जुलाई, अगस्त, सितंबर तक कोरोना का कहर जारी रहा। अक्तूबर के बाद वायरस की रफ्तार थमी और फिर धीरे-धीरे आज मामले शून्य पर आकर रुक गए हैं।
...पर ये लापरवाही ठीक नहीं
संक्रमण थमा है, लेकिन गया नहीं। इस बात को सभी ध्यान में रखना होगा और प्रोटोकाल का पालन पहले की तरह ही करना होगा, लेकिन इधर कुछ समय से लापरवाही की तस्वीरें लगातार सामने आ रही हैं। शहर में कुछेक को छोड़कर कोई भी मास्क लगाता नजर नहीं आ रहा है। हर जगह कोविड के नियमों की अनदेखी हो रही, ये सेहत के लिए ठीक नहीं है।
ये आदत में डाले
-हाथ मिलाने से परहेज करें।
-मास्क का नियमित इस्तेमाल करें।
-सैनिटाइजर का प्रयोग करते रहें।
तारीख मरीज
1 फरवरी 0
2 फरवरी 0
3 फरवरी 4
4 फरवरी 0
5 फरवरी 0
6 फरवरी 0
7 फरवरी 0
8 फरवरी 1
9 फरवरी 1
10 फरवरी 1
11 फरवरी 0
12 फरवरी 0
13 फरवरी 0
14 फरवरी 0
15 फरवरी 1
16 फरवरी 0
मास्क जरूर लगाएं
कोरोना का संक्रमण काफी कम हो गया है। अब तो पिछले कई दिनों से कोरोना के मामले भी शून्य आ रहे हैं। ये हम सभी और जिले वासियों के लिए अच्छी बात है, लेकिन लोगों से अपील है कि शारीरिक दूरी के नियम का पालन जरूर करें। मास्क लगाएं।
विज्ञापन

- विशाल भारद्वाज, डीएम
नंबर गेम
311400 लोगों की जिले में अब तक हुई जांच
298346 की रिपोर्ट निगेटिव आई
4841 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए
81 लोगों की हुई मौत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें