फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण बढ़ा, मिले 39 मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। जिले में कोरोना संक्रमण फिर बढ़ने लगा है। शुक्रवार को 39 लोग संक्रमित मिले। अब जिले में सक्रिय केसों की संख्या 106 हो गई है।
विज्ञापन

जिले में कोरोना का संक्रमण फिर बढ़ता जा रहा है। गुरुवार को जहां महज पांच लोग संक्रमित हुए थे, वहीं शुक्रवार को इनकी संख्या में काफी वृद्धि देखी गई। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक 39 लोग संक्रमित मिले हैं। कोरोना संक्रमण की चपेट में आए ये लोग शहर सहित गांव व कस्बों के हैं। जिले में अब कोरोना के सक्रिय केसों की संख्या 106 हो गई है।
सीएमओ डॉ. मधु गैरोला ने बताया कि संक्रमित मरीजों को होम आइसोलेट कर दिया गया है जिनकी रोजाना देखरेख की जा रही है। सीएमओ ने बताया कि भर्ती मरीजों की संख्या भी कम हो रही है। 10 मरीज लखनऊ व अन्य जनपदों में भर्ती हैं। 96 मरीज होम आइसोलेट हैं। पिछले एक माह में 3092 लोग इलाज पाकर स्वस्थ हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसीएमओ डॉ. पीके सिंह ने बताया कि शुक्रवार को 470 लोगों के सैंपल लिए गए है। सैंपल जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिए गये हैं। 48 घंटे बाद मरीजों की जांच रिपोर्ट आती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें