फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कॉल सेंटर के 24 कर्मी समेत 59 पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। जिले में कोरोना का ग्राफ तेजी से ऊपर ही चढ़ता जा रहा है। कसमंडा इलाके के एक मोबाइल कॉल में 24 कर्मी एक साथ पॉजिटिव मिले हैं। इससे कॉल सेंटर में हड़कंप मच गया है। सिधौली सीएचसी के दो कर्मी, मिश्रिख सीएचसी की एक नर्स समेत 59 पॉजिटिव केस सामने आए हैं।
विज्ञापन

कसमंडा विकासखंड के सोनारी गांव में एक मोबाइल कंपनी का कॉल सेंटर है। यह धीरे-धीरे बड़ा हॉटस्पॉट बनता जा रहा है। इससे पहले कॉल सेंटर में मैनेजर समेत 12 लोग संक्रमित मिले थे। सोमवार को अन्य सहकर्मियों की एंटीजन किट से सीएचसी कसमंडा पर जांच कराई गई। जिसमें 24 लोग पॉजिटिव आए हैं। इनमें 21 पुरुष व तीन महिला हैं। पांच लोगों को कोविड-19 हॉस्पिटल खैराबाद में भर्ती करा दिया गया है। जबकि अन्य को होम क्वारंटीन कर दिया गया हैं। कॉल सेंटर में काम बंद कर दिया गया है।
वहीं मिश्रिख सीएचसी की एक स्टॉफ नर्स भी पॉजिटिव हो गई है। लहरपुर के रायपुरगंज का एक युवक संक्रमित हुआ है। बिसवां इलाके की आईसीआईसीआई बैंक के तीन कर्मी पॉजिटिव आए हैं। यह बैंक कर्मी मिश्रिख, लखनऊ व बिसवां के निवासी है। बैंक में कामकाज बंद कर दिया गया है।
विज्ञापन

शहर के विजयलक्ष्मी नगर मोहल्ले के पांच लोग संक्रमित होने से मोहल्ले में कोरोना को लेकर दहशत है। मिश्रिख के थोक मोहल्ला के दो लोग संक्रमित हुए हैं। सिधौली सीएचसी के दो स्वास्थ्यकर्मी व एक की पत्नी समेत तीन लोग संक्रमित हुए हैं। इनको होम आइसोलेट कर दिया गया है। तालगांव, महमूदाबाद, शेखसरायं पटिया, नरोत्तम नगर सिधौली व बिसवां थाने का एक-एक युवक संक्रमित हुए हैं।
सिधौली के दो, मोहल्ला आलमनगर के तीन, आनंद नगर में दो-दो केस सामने आए हैं। इसके अलावा फैजाबाद, गोरखपुर व निजहन पोस्ट कोल्हुआ के चार लोग एक साथ पॉजिटिव आए हैं। इनके पते की जांच स्वास्थ्य विभाग करने में जुटा हुआ है। सीएमओ डॉ. आलोक वर्मा ने बताया मरीजों को कोविड-19 अस्पताल में भर्ती कराकर इलाज शुरू करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें