फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: योग के आसनों के जरिये दिया निरोग रहने का संदेश

Mon, 22 Jun 2026 12:41 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
नैमिषारण्य में राजघाट पर योग करते बटुक। -संवाद  
विज्ञापन
सीतापुर। जिले में रविवार को 12वां अंतररराष्ट्रीय योग दिवस उत्साह के साथ मनाया गया। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक जगह-जगह लगे शिविर में लाखों लोगों ने योगाभ्यास किया। सुबह मंद-मंद बहती बयार के बीच साधकों ने योग के आसन लगाए तो जनपद योगमय हो गया।
विज्ञापन


अनुलोम-विलोम तो कोई सूर्य नमस्कार करता नजर आया। योग के विभिन्न आसनों के माध्यम से लोगों ने निरोग रहने का संदेश दिया। शहर में पुलिस लाइन के सरदार बल्लभ भाई पटेल ओपन हॉल में योग विस पर मुख्य आयोजन हुआ।

मुख्य अतिथि कारागार राज्यमंत्री सुरेश राही, भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश शुक्ला, एमएलसी पवन सिंह चौहान, पालिकाध्यक्ष नेहा अवस्थी, जिलाधिकारी डॉ. राजागणपति आर ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
विज्ञापन


इस दौरान 2540 लोगों ने योगाभ्यास किया। कारागार राज्यमंत्री ने योग की महत्ता के बारे में बताते हुए कहा कि सभी को प्रतिदिन कम से कम आधा घंटे योगाभ्यास करना चाहिए। इससे शरीर स्वस्थ रहता है और मन को शांति मिलती है।

योग का प्रदर्शन विभाग के योग प्रशिक्षक गंगा सागर वर्मा, ऊषा, राम सनेही, योगेश व पंकज कुमार ने किया। वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से वर्चुअली जुड़कर सभी ने योगाभ्यास किया। कार्यक्रम का संचालन क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. तृप्ति आर सिंह ने किया।

इस दौरान सीडीओ डॉ. दीक्षा जोशी, एसपी अंकुर अग्रवाल, एसडीएम सदर जनार्दन मिश्र, अतिरिक्त मजिस्ट्रेट सीमा सिंह, सीएमओ, बीएसए व विभिन्न समाजसेवी संगठनों के लोग मौजूद रहे।

आयुष विभाग ने जनपद के सभी ब्लाॅकों एवं तहसीलों में योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया। महमूदाबाद तहसील की नहर कॉलोनी स्थित मनोहर लॉन में योगाभ्यास कार्यक्रम का विधायक आशा मौर्या ने शुभारंभ किया। पूर्ण उल्लास के साथ लगभग 250 लोगों ने योगाभ्यास किया।

सिधौली स्थित एक मैरिज लॉन में विधायक मनीष रावत के नेतृत्व में एसडीएम अवनीश कुमार, ईओ रेणुका यादव, नगर पंचायत अध्यक्ष गंगाराम राजपूत समेत नगर वासियों ने उत्साहपूर्वक योगाभ्यास किया। पतंजलि योगपीठ के प्रशिक्षक सुधांशु, जेपी विश्वकर्मा एवं सुनील सिंह ने योगासन, प्राणायाम और ध्यान का अभ्यास कराया।

कसमंडा ब्लॉक के हीरपुर में प्रधान नीरज त्रिपाठी, पंचायत सहायक चित्रांश मिश्रा, रोजगार सेवक विमलेश कुमार, शिक्षक अयाज अहमद व ग्रामीणों ने योग किया। सांडा क्षेत्र स्थित पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय किरतापुर में खंड शिक्षा अधिकारी सकरन ओंकार सिंह ने विद्यालय के छात्र-छात्राओं, अभिभावकों एवं रसोइयों के साथ योगाभ्यास किया।

हरगांव के सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में योगाचार्य राजू ने प्राणायाम का अभ्यास करा। खैराबाद नगर पालिका, एआरटीओ कार्यालय, क्षेत्र पंचायत कार्यालय, सीएमओ कार्यालय, डायट, प्राइमरी व कंपोजिट विद्यालयों में भी योगाभ्यास कराया गया। अटरिया क्षेत्र के आर्य कुल कॉलेज ऑफ फार्मेसी एंड रिसर्च में डॉ. सशक्त सिंह ने योग के महत्व पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें