फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: हड़ताल से निपटने के लिए बना कंट्रोल रूम

Fri, 23 May 2025 11:39 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। बिजली कर्मचारियों की प्रस्तावित अनिश्चिकालीन हड़ताल को लेकर जिला प्रशासन सक्रिय हो गया है। कलेक्ट्रेट में कंट्रोल रूम बना दिया गया है। यह 24 घंटे सक्रिय रहेगा। बिजली से जुड़ी कोई भी समस्या होने पर इस नंबर पर शिकायत दर्ज करवाई जा सकेगी।
विज्ञापन

जिलाधिकारी अभिषेक आनंद ने बताया कि कलेक्ट्रेट परिसर स्थित जिला इमरजेंसी ऑपरेशन सेंटर को जिला नियंत्रण कक्ष के रूप में क्रियाशील कर दिया गया है। बताया कि नियंत्रण कक्ष के प्रभारी अधिकारी डिप्टी कलेक्टर / अतिरिक्त मजिस्ट्रेट (प्रथम) देवेंद्र कुमार मिश्रा, को नामित किया गया है। इनका मोबाइल नंबर 7451880049 है।
विज्ञापन


नियंत्रण कक्ष से संपर्क के लिए निम्नलिखित नंबर जारी किए गए हैं
लैंडलाइन नंबर: 05862-245753
टोल फ्री हेल्पलाइन: 1077
सीयूजी मोबाइल नंबर: 9454416556
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें