फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंगू की चपेट में आया सिपाही

Fri, 18 Nov 2016 11:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
mosquito - फोटो : demo
विज्ञापन
जिले में डेंगू का प्रकोप कम पड़ रहा है, लेकिन अभी पूरी तरह से खत्म नहीं हुआ है। शुक्रवार को एक सिपाही डेंगू की चपेट में आ गया। उसे जिला अस्पताल के डेंगू वार्ड में भर्ती कराया गया है। डॉक्टर उसकी सेहत में सुधार होने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन


फैजाबाद जिले के रौनाही थाना क्षेत्र के मीरपुर निवासी ब्रजेश कुमार (30) पुलिस विभाग में सिपाही है। इन दिनों उसकी तैनाती पुलिस लाइन में है। उसे बीते एक सप्ताह से बुखार आ रहा था। उसने खुद को प्राइवेट चिकित्सक को दिखाया। ज

हां पर डॉक्टर ने डेंगू का संदेह जताते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने ब्लड जांच रिपोर्ट देखने के बाद उसे डेंगू होने की पुष्टि की। हालांकि यह भी कहा कि अभी उसकी हालत खतरे से बाहर है। इलाज किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें