फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: कांग्रेस पदाधिकारियों ने निकाली मनरेगा बचाओ यात्रा

Tue, 17 Feb 2026 12:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सोमवार को मनरेगा बचाओ यात्रा निकाल कर पंचायतीराज अधिकार के विषय में जन समुदाय से सीधा संवाद किया। यह यात्रा हरगांव विधानसभा क्षेत्र के हरगांव और परसेंडी ब्लाक के आठ गांवों में निकली। बताया कि इसका पंचायतीराज अधिकार को वापस जनसमुदाय तक पहुंचाना है।
विज्ञापन

सेमरी गांव में पंचायतीराज के नागरिक अधिकारों पर बात रखते हुए राजीव गांधी पंचायतीराज प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष राधेश्याम कनौजिया ने कहा कि पंचायतीराज में ही गांव का भविष्य है। पंचायतीराज ने गांव के वोटरों को ही गांव के विकास की जिम्मेदारी सौंपी थी लेकिन ब्लाक के अफसरों और दलालों ने गांव के लोगों से यह अधिकार छीन लिया है।
यात्रा के संयोजक और कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष (संगठन) शिव प्रकाश सिंह ने कहा कि ग्रामीण रोजगार की कुंजी है। सरकार मनरेगा छीनकर गरीबों को पूंजीपतियों का गुलाम बनाने की साजिश रच रही है। सुनीला रावत ने कहा संविधान बचाने की लड़ाई तेज करनी होगी। यात्रा में रिजवान, विपेन्द्र भारती, सचिन कुमा, प्रहलाद, कन्हैयालाल कश्यप आदि ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें