फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: 6 अफसरों के विरुद्ध लोकायुक्त से हुई शिकायत

Fri, 21 Nov 2025 12:27 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। हरगांव में विकास मद की धनराशि का अवैधानिक ढंग से संस्थाओं को भुगतान करने के मामले में लीपापोती किए जाने के कारण प्रकरण की शिकायत लोकायुक्त से की गई है। इसमें छह अफसरों को आरोपित किया गया है। इस पर जांच शुरू हो गई है। इसमें आरोप लगाया गया है कि जनप्रतिनिधियों के परिजनों के नाम बनी संस्थाओं पर भुगतान किया गया है।
विज्ञापन

हरगांव ब्लॉक के विष्णुपुर निवासी अभय सिंह ने लोकायुक्त में शिकायत की है। इसके मार्फत दो फर्मों को किए भुगतान की जांच कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की। शिकायती पत्र में आरोप लगाया कि वर्मा ट्रेडर्स के प्रोप्राइटर प्रधान के सगे देवर हैं।
सोना ब्रिक फील्ड के प्रोप्राइटर प्रधान के जेठ हैं। दोनों फर्मों पर अवैधानिक रूप से भुगतान करने का उल्लेख करते पूर्व में की गई शिकायतों का संबंधित दस्तावेज लगाए गए हैं। शिकायत में तत्कालीन एडीओ पंचायत समेत छह अफसरों को आरोपी बनाया गया है। प्रकरण में उप लोक आयुक्त सचिव डाॅ. रीमा बंसल ने डीएम को पत्र भेजा है। इसके साथ शिकायत को भेजते हुए इसे संबंधित एडीओ पंचायत प्राप्त कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें