फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठंड का यू टर्न, कांपे लोग

Sun, 29 Jan 2017 11:40 PM IST
Amarujala Bureau
विज्ञापन
ठंड से राहत नहीं - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यू टर्न लेकर ठंड ने एक बार फिर कंपाना शुरू कर दिया है। रविवार को छाई बदली के बीच सर्द हवाएं दिन भर परेशान करती रहीं। सूर्यदेव के दर्शन दुर्लभ हो गए। न्यूनतम पारा 8 डिग्री रहा। सहेजकर रख दिए जाने वाले गर्म कपड़े फिर से बाहर निकल आए हैं।
विज्ञापन


कड़ाके की ठंड से राहत पाने को लोगों ने अलाव का सहारा लिया। मौसम के तल्ख मिजाज देख लोग घरों में कैद रहने को मजबूर हो गए। शहर की बाजार में सामान्य दिनों के मुकाबले सन्नाटा पसरा रहा। पिछले कुछ दिनों से मौसम में खासा परिवर्तन आ गया था।

सूर्यदेव की निरंतर बढ़ती तपिश से जनजीवन चहकने लगा था। अधिकतर लोगों ने गर्म कपड़े सहेजकर रख दिए थे। बीते गुरुवार की रात से मौसम ने करवट ली। अगले दिन बरसात और तेज हवा ने फिर से लोगों को कड़कड़ाती सर्दी का अहसास करा दिया।
विज्ञापन


गर्म कपड़े फिर से निकल आए। बीते शुक्रवार को भारी सहालग के दौरान बरसात से शादी समारोह भी खासे प्रभावित हुए। रविवार को ठंड ने फिर से यू टर्न लेकर  लोगों की कंपकंपी छुड़ा दी। सुबह से ही 6 किमी. प्रति घंटे की स्पीड से चलने वाली बर्फीली हवा कहर ढाने लगी।

बादल घिरे रहने से सूर्यदेव के दर्शन पूरा दिन नही हुए। कड़ाके की ठंड देख लोग घरों से बाहर निकलने की हिम्मत नहीं जुटा सके। जिससे शहर की बाजार में सन्नाटा पसरा रहा। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार रविवार को आर्द्रता 72 प्रतिशत दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 21 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें