रामकोट। सीएमओ डॉ. सुरेश कुमार ने शुक्रवार को पीएचसी रामकोट का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान गंदगी मिली। दवाओं का रखरखाव ठीक नहीं था। कई कर्मचारी गैरहाजिर मिले।
प्रभारी को तत्काल व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए। सीएमओ ने करीब एक घंटे तक पीएचसी की सुविधाओं की बारीकी से जांच की। इस दौरान उन्होंने उम्मीद काउंटर, स्टोर रूम, लेबर रूम व शौचालयों को देखा। परिसर में गंदगी फैली हुई थी। दवाएं बिखरी हुई पड़ी थी। इससे सीएमओ बेहद नाराज दिखे। सीएमओ ने प्रभारी को व्यवस्थाएं दुरुस्त करने की हिदायत दी।