फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: एआरटीओ ने चलाया अभियान, छह का चालान

Sat, 08 Nov 2025 12:37 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी सर्वेश चतुर्वेदी ने बृहस्पतिवार देर रात 1 बजे तक विशेष अभियान चलाया। इस दौरान लखनऊ-सीतापुर हाईवे पर कई यात्री वाहनों को चेक किया गया। जांच के दौरान कई यात्री वाहन परमिट शर्तों का उल्लंघन करते हुए माल ढोते मिले। छह वाहनों का चालान किया।
विज्ञापन

एआरटीओ ने बताया कि परिवहन विभाग और राज्य कर विभाग की टीम ने मिलकर संयुक्त अभियान चलाया था। अब ऐसे मामलों में दोहरी कार्रवाई होगी। परिवहन विभाग जहां नियम विरुद्ध संचालन पर टैक्स वसूलेगा।
वहीं राज्यकर विभाग जीएसटी चोरी पर टैक्स वसूलेगा। अभियान के दौरान परिवहन विभाग की ओर से एआरटीओ सर्वेश चतुर्वेदी और यात्रीकर अधिकारी एम ए आब्दीन शामिल रहे। वहीं राज्यकर विभाग की ओर से राज्य कर अधिकारी सौरभ कुमार के नेतृत्व में टीमों ने जांच की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें