फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनाया सीएम का जन्मदिन

Wed, 01 Jul 2015 11:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री व पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश यादव के जन्म दिन पर बुधवार को मुलायम सिंह यादव यूथ ब्रिगेड ने सदर अस्पताल में पौध रोपण किया।
विज्ञापन


बाद में मरीजों को फल व बिस्कुट वितरित कर उनके दीर्घायु की कामना की। सपा जिलाध्यक्ष शमीम कौसर सिददीकी ने सरकार की उपलब्धियां गिनाई। मौके पर अशद अराफात, बब्बू खां, अंकित त्रिवेदी, मनीष दीक्षित मौजूद रहे।

शहर के मंडी परिसर में मंडी समिति सीतापुर द्वारा सीएम अखिलेश यादव के जन्म दिवस पर पर्यावरण सुरक्षा दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में लखनऊ मंडल की उप निदेशक मंजू मिश्रा ने पौध रोपण किया।
विज्ञापन


उधर, खैराबाद के एआरटीओ कार्यालय परिसर में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का जन्म दिन पर्यावरण दिवस के रूप में मनाया गया। सपा महिला सभा की ओर से आयोजित कार्यक्रम के दौरान पौधरोपण कर उनके दीर्घायु होने की कामना की गई।

विधायक बिसवां राम पाल यादव व महोली अनूप गुप्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री के शासनकाल में प्रदेश तरक्की के नित नए आयाम स्थापित कर रहा है।

महिला सभा की प्रदेश अध्यक्ष गीता सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री के जन्मदिन को पर्यावरण दिवस के तौर पर मनाने के पूर्व नियोजित कार्यक्रम के तहत एआरटीओ दफ्तर के प्रांगण में विभिन्न प्रजातियों के 41 पौधे रोपे। मौके पर सीडीओ एसके सिंह, एसपी राजेश कृष्ण, डीएफओ एबी त्रिपाठी आदि मौजूद थे।

लहरपुर में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के जन्मदिन के मौके पर नगर में विभिन्न आयोजन किए गए। लोहिया वाहिनी के वजाहत गौरी ने आवास पर केक काटकर उनके दीर्घायु होने की कामना की।
विज्ञापन


इसके अलावा रोगियों में फल वितरित किए। ठठेरी टोला में सलाहुद्दीन गौरी के आवास पर सीएम का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। यहां पालिकाध्यक्ष हसीन खां, हाजी सिराज मौजूद रहे। पूर्व विधायक अनिल वर्मा के कार्यालय पर कार्यक्रम आयोजित किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें