फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफाई कर्मियों ने निकाला जुलूस

Sat, 16 Jan 2016 11:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेशीय सफाई मजदूर संघ के बैनर तले सफाईकर्मियों का चल  रहे क्रमिक अनशन के 16वें दिन प्रदर्शनकारियों ने झाडू लेकर विभिन्न मार्गों पर जुलूस निकाला। इसके बाद चेतावनी दी कि अगर जल्द सुनवाई नहीं हुई तो लखनऊ तक पैदल मार्च किया जाएगा।
विज्ञापन


अध्यक्ष प्यारेलाल ने कहा इतने दिन बीत जाने के बाद भी नगरपालिका ध्यान नहीं दे रही है। उसको न तो शहर की सफाई की चिंता है, न ही कर्मचारियों की। सिर्फ अपने हित देखे जा रहे हैं।

इसे कदापि बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसके बाद जुलूस नगरपालिका प्रांगण से शुरू होकर नगर विधायक कार्यालय से होते हुए पालिका पर आकर समाप्त हुआ। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि अब तो हद हो गई है।
विज्ञापन


बहुत जल्द इस प्रदर्शन को लखनऊ तक ले जाया जाएगा। प्रदर्शनकारियों ने कर निर्धारण अधिकारी भूपेंद्र सिंह विशेन पर धमकाने का आरोप लगाया।

प्रदर्शनकारियों का कहना है कि भूपेंद्र सिंह विशेन प्रदर्शन स्थल पर आए। उन्होंने कहा कि जल्द इसको समाप्त कर दो। वरना आप के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर  संतोष, रामकुमार, विनोद कुमार, फिरोज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें