फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: खेत में पानी लगाने के विवाद में झड़प, फायरिंग का आरोप

Tue, 13 Jan 2026 11:35 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिधौली। अटरिया के चैनपुर गांव के मजरा शिवरा में सोमवार देर रात गांव में खेत में पानी लगाने के विवाद में दो पक्षों में झड़प हो गई। विवाद बढ़ने पर एक पक्ष ने फायरिंग कर दी। पीड़ित पक्ष ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
विज्ञापन


शिवरा निवासी संदीप ने बताया कि उनका शिवमौली से सोमवार सुबह खेत में पानी लगाने के दौरान विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर विपक्षियों ने उन्हें पीटा। सोमवार देर रात शिवमौली के पति काशी, उनके दामाद धर्मेंद्र, छोटेलाल, सुशील व पांच अज्ञात लोग उनके घर के बाहर आ गए। आरोप है कि विपक्षियों ने उन्हें व उनकी पत्नी को अपशब्द कहे। विरोध पर उनकी पिटाई भी की।
शोर सुनकर उनके पड़ोसी आए तो धर्मेंद्र ने हवाई फायरिंग कर दी। फायरिंग के बाद धर्मेंद्र , छोटेलाल, सुशील अपने पांच साथियों के साथ मौके से भाग गए। मंगलवार सुबह ग्रामीणों को एक गोली का खोखा भी मिला है, जिसे पुलिस के सुपुर्द किया गया है। अपराध निरीक्षक दिनेश यादव ने बताया कि मामले में कोई हताहत नहीं हुआ है। संदीप की तहरीर पर एफआईआर दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें