फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश से शहर पानी-पानी

विज्ञापन
पुलिस लाइंस रेलवे क्रासिंग के पास जलभराव में फंसे युवक। (संवाद) - फोटो : SITAPUR
विज्ञापन
सीतापुर। कई दिनों से जिले में हो रही बारिश का सिलसिला मंगलवार को भी जारी रहा। सुबह से ही जोरदार बारिश शुरू हुई। दोपहर तक बारिश होने से शहर के अधिकांश मोहल्लों में पानी भर गया। जलनिकासी न होने से मार्गों पर लोगों के घरों के अंदर तक पानी पहुंच गया। इसकी वजह से लोगों को आवागमन में काफी दिक्कतें हुईं।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह मौसम में बदली छाई रही। करीब 10 बजे बरसात शुरू हुई। पहले बूंदाबांदी हुई। उसके बाद जोरदार बारिश शुरू हो गई। इस बारिश की वजह से कलेक्ट्रेट परिसर, तहसील परिसर में पूरी तरह से पानी भर गया। जलनिकासी न होने से यहां से गुजर रहे वाहनों के पहिये पूरी तरह से पानी में डूब गए।
आदर्श नगर, विकास नगर, श्रीनगर कॉलोनी, सरदार कॉलोनी, मुंशीगंज, मिरदही टोला, सुभाष नगर, पटेल कॉलोनी सहित शहर के 20 से अधिक मोहल्लों में नाला नालियां चोक होने से पूरी तरह से पानी भर गया। हालात इतने खराब रहे है कि लोगों के घरों के अंदर तक पानी पहुंच गया।
विज्ञापन

मिरदही टोला के सैदू व फहीम ने बताया कि मानसून से पहले नगर पालिका द्वारा नालों की सही तरीके से सफाई नहीं कराई गई है। इसकी वजह से यह थोड़ी सी बरसात होते ही नाले चोक हो जाते है। इससे लोग अपने संसाधनों से पानी का निकास करते रहे। कैंचीपुल पर पानी भर गया। इससे वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गई। वाहन बहुत ही संभलकर निकलते रहे। पुलिस लाइन के पास भी जलभराव होने से आवागमन में काफी दिक्कतें आई।
रेलवे क्रासिंग के पास पानी भरने से जोखिम में जान
रोडवेज बस स्टॉप से पुलिस लाइन की तरफ से जाने वाले मार्ग पर रेलवे क्रासिंग से थोड़ा पहले सड़क पर बड़ा गड्ढा हो गया है। इसमें इस समय पानी भरा हुआ है। जब भी लोग यहां से गुजरते हैं तो उन्हें यह गड्ढा नहीं दिखाई देता है। जब वह इस गड्ढे के समीप आकर उसकी चपेट में आ जाते है। यह गड्ढा इतना अधिक गहरा है कि वाहन का आधा हिस्सा पानी में डूब जाता है।
मंगलवार को बारिश होने की वजह से इसकी चपेट में कई लोग आकर चोटिल हो गए। नगर पालिका द्वारा इस तरफ कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। इससे यहां से गुजरना किसी खतरे से खाली नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें