फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: डिजिटल छात्र उपस्थिति पंजिका में नगर फिसड्डी

Mon, 21 Jul 2025 12:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। परिषदीय विद्यालयों में शिक्षक डिजिटल छात्र उपस्थिति पंजिका के प्रयोग में दिलचस्पी नहीं ले रहे हैं। इस पंजिका की समीक्षा की गई जिसमें नगर क्षेत्र में केवल 1.21 प्रतिशत ही उपयोग किया गया। बीएसए ने प्रधानाध्यापकों को चेतावनी दी कि शत-प्रतिशत पंजिकाओं का उपयोग करें। एक सप्ताह बाद दोबारा समीक्षा में प्रगति में बढ़ोतरी न हुई तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

परिषदीय विद्यालयों में 11 डिजिटल पंजिकाएं बनाई गईं हैं। प्रत्येक शिक्षक को डिजिटल तरीके से इन पंजिकाओं का प्रयोग करना है। 15 जुलाई को पूरे जिले की डिजिटल छात्र उपस्थिति पंजिका की समीक्षा की गई। इसमें पता चला कि अधिकतम 38 फीसदी ही इस पंजिका का उपयोग कर रहे हैं।

नगर क्षेत्र की प्रगति सबसे फिसड्डी मिली है। यहां पर केवल 1.21 प्रतिशत ही हाजिरी चढ़ाई जा रही है। इसमें छात्रों की ऑनलाइन हाजिरी चढ़ाई जानी होती है। इस प्रगति पर बीएसए अखिलेश प्रताप सिंह ने नाराजगी जताई है। शिक्षकों को शत प्रतिशत प्रयोग करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें