फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: बाल कांवड़ियों में भोलेनाथ के जलाभिषेक का उत्साह

Sun, 20 Jul 2025 11:59 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
बाल कांवड़ियों में दिखा जोश।
विज्ञापन
पिसावां (सीतापुर)। महोली के पैलाकीसा गांव से करीब 100 कांवड़ियों का जत्था राजघाट से गंगाजल भरकर लखीमपुर स्थित गोला गोकर्णनाथ जा रहा है। शनिवार शाम कस्बे के राष्ट्रीय माध्यमिक विद्यालय में बने कांवड़िया स्थल पर जत्थे में शामिल लोग पहुंचे। यहां रात्रि विश्राम के बाद कांवड़िये आगे की यात्रा के लिए रवाना हुए।
विज्ञापन

इस जत्थे में 40 बाल कांवड़िये भी शामिल थे। बिना रुके... बिना थके बोल बम के नारे लगाते हुए बाल कांवड़िये पैदल यात्रा कर रहे हैं। बाल कांवड़ियों में आठ साल से लेकर 15 साल के बच्चे भी शामिल हैं। भोले की भक्ति में डूबे अमित पांडेय बताते हैं कि वह पहली बार राजघाट से गंगाजल भरकर लाए हैं। पैरों में छाले पड़ जाने के बाद भी वह पट्टी बांधकर यात्रा कर रहे हैं।
रजनीश अपने पैरों में पड़े छालों को लेकर कहते हैं कि यह तो भोले बाबा का प्रसाद है। यदि हम उनके लिए इतना कष्ट नहीं सहेंगे तो कांवड़ लाने से क्या फायदा। लवकुश ने बताया कि उनकी यह दूसरी कांवड़ यात्रा है। उनके गांव से राजघाट की दूरी करीब 180 किमी है। बुधवार को यात्रा का शुभारंभ किया था। सोमवार सुबह गोला गोकर्ण नाथ मंदिर में शिवलिंग पर जलाभिषेक करेंगे। इस जत्थे में राजमौर्य अंबुज, रवि, कोमल मौर्या, जसमन मौर्या, जीतू आदि बाल कांवड़िये शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें