फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: दशहरा महोत्सव में बच्चे व बुजुर्ग सम्मानित

Sat, 06 Sep 2025 12:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
खत्री सभा ने किया सम्मानित।
विज्ञापन
सीतापुर। आजादी की जंग हो या देश के उत्थान की बात। खत्री समाज ने हमेशा बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाई है। यह बात शुक्रवार को खत्री सभा द्वारा आयोजित दशहरा महोत्सव व प्रदर्शनी में खत्री सभा के जिलाध्यक्ष अचिन मेहरोत्रा ने कही।
विज्ञापन

प्रदर्शनी का उद्घाटन जयकर नाथ कपूर और डॉ. राजकिशोर टंडन ने फीता काटकर किया। इस दौरान खत्री समाज के लोगों ने 55 स्टाल लगाए। स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम में विभिन्न प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया।
विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर उनका हौंसला बढ़ाया गया। स्टॉलों पर भी देर रात तक लोग खरीदारी और मनपसंद व्यंजनों का स्वाद लेते नजर आए। समाज के वरिष्ठजनों को सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम को संरक्षक सुधीर मल्होत्रा व गोपाल टंडन ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम के समापन पर कारागार राज्यमंत्री सुरेश राही ने उत्साह बढ़ाया। राज्यमंत्री ने कहा कि इस तरह के आयोजन से समाज को एक अलग पहचान मिलती है। कार्यक्रम के दौरान निर्मला मेहरोत्रा, रेणु मेहरोत्रा, निधि खन्ना, रोहित मेहरोत्रा, शोभना मेहरोत्रा, शिल्पी टंडन, शशांक महेंद्र, नेहा महेंद्र, मनु सहगल, आरती सहगल अंकित सहगल व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें