फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: ड्रग इंस्पेक्टर बताकर टप्पेबाजों ने पार किए 50 हजार रुपये

Tue, 13 Feb 2024 11:46 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। शहर कोतवाली क्षेत्र में टप्पेबाजों ने मंगलवार को 50 हजार रुपये पार कर दिए। टप्पेबाजों ने खुद को ड्रग इंस्पेक्टर बताकर पीड़ित की तलाशी ली। इसी दौरान उन्होंने नकदी पार कर दी। पीड़ित ने पुलिस को मामले की तहरीर दी है।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला तामसेनगंज निवासी शिवांश अग्रवाल ने बताया कि क्षेत्र में उनका मेडिकल स्टोर है। मंगलवार को उसका एक कर्मचारी संतोष दिन में 11 बजे दुकान से 50 हजार रुपये लेकर लखनऊ जाने के लिए निकला था।
छोटे हनुमान मंदिर के पास बाइक सवार दो लोगों ने कर्मचारी को रोक लिया। टप्पेबाजों ने खुद को दवा विभाग का इंस्पेक्टर बताया। फिर उसकी तलाशी लेनी शुरू कर दी। तलाशी के दौरान ही टप्पेबाजों ने उसके पास मौजूद 50 हजार रुपये पार कर दिए। फिर वह मौके से चले गए।
विज्ञापन

कर्मचारी ने जब जेब खंगाली तो रुपये गायब थे। पीड़ित ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पाते ही पुलिस ने स्थानीय सीसीटीवी कैमरों को खंगाला। इंस्पेक्टर अनूप शुक्ल ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें