सीतापुर। गैर जिले से आए बीडीओ विवेक मणि त्रिपाठी को महमूदाबाद का कार्यभार दिया गया है। उन्हें ब्लॉक पहला का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। रजनीश शुक्ला बीडीओ रेउसा के साथ ही रामपुर मथुरा का अतिरिक्त कार्यभार संभालेंगे। बीडीओ सिधौली अजीत कुमार यादव को कसमंडा भेजा गया है। उन्हें गोंदलामऊ का अतिरिक्त चार्ज दिया गया है।
ऐश्वर्य यादव बीडीओ बिसवां के साथ अतिरिक्त प्रभार के रूप में बीडीओ सिधौली के दायित्वों का निर्वहन करेंगे। बीडीओ एलिया विकास कुमार सिंह को मिश्रिख का अतिरिक्त चार्ज दिया गया है। चंद्रभान को मछरेहटा से हटाकर बीडीओ खैराबाद के साथ ही ब्लॉक सकरन में कार्यक्रम अधिकारी मनरेगा की जिम्मेदारी दी गई है।
राम लगन वर्मा को संयुक्त खंड विकास अधिकारी सकरन और ओम प्रकाश वर्मा को संयुक्त बीडीओ मछरेहटा नियुक्त किया गया है। मछरेहटा में कार्यक्रम अधिकारी मनरेगा का दायित्व बीडीओ महोली प्रतीक द्वारा निर्वहन किया जाएगा। यह आदेश सीडीओ अक्षत वर्मा ने जारी किया है।