फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गणतंत्र दिवस मनाया

Wed, 27 Jan 2016 11:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
जिलाधिकारी डॉ. इंद्रवीर सिंह यादव ने मंगलवार को गणतंत्र दिवस पर आयोजित समारोह में ध्वज फहराया। बाद में परेड का निरीक्षण कर सलामी ली। बच्चों ने भी शानदार प्रस्तुतियां देकर दर्शकों मन मोह लिया।
विज्ञापन


इस मौके पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित भी किया। पुलिस लाइन परिसर में आयोजित समारोह में डीएम यादव ने ध्वजारोहण किया और वहां पर संयुक्त पुलिस परेड का निरीक्षण कर सलामी ली। समारोह में डीएम यादव ने देशभक्तों एवं बलिदानियों को नमन किया।

समारोह में जवाहर नवोदय विद्यालय, डोरेमिका एकेडमी, दिल्ली पब्लिक स्कूल, हिंदू कन्या इंटर कॉलेज, बापू बालक विद्यालय, महर्षि स्कूल, मिशन स्कूल के बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। सभी बच्चों को जिलाधिकारी ने पुरस्कृत भी किया।
विज्ञापन


इसके अलावा उन्होंने ने पुलिस विभाग में उत्कृष्ट व सराहनीय कार्यों के लिए पुलिस कर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर पुरस्कृत किया। परेड में सम्मिलित परेड कमांडरों को भी पुरस्कार प्रदान किए। समारोह में एसपी कवीेंद्र प्रताप सिंह मुख्य अतिथि को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।

इसके बाद खैराबाद के कुष्ठ आश्रम, जिला और महिला चिकित्सालय, नेत्र चिकित्सालय तथा जिला कारागार में फल व मिष्ठान वितरित किया। राजकीय इंटर कॉलेज परिसर से पुलिस, पीएसी, एटीसी, पीटीसी, होमगार्ड्स, एनसीसी, स्काउट-गाइड तथा विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने रूट मार्च निकाला।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें