फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: दस्तावेज के रखरखाव में खामियां मिलने पर सीडीओ खफा

Sat, 22 Aug 2026 12:46 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। सीडीओ डॉ. दीक्षा जोशी ने शुक्रवार को विकास भवन परिसर का निरीक्षण किया। उन्होंने विभिन्न कार्यालयों की व्यवस्थाओं के साथ-साथ गोशालाओं की निगरानी के लिए संचालित कंट्रोल रूम की व्यवस्थाएं भी देखी। पशुपालन व पंचायत राज विभाग में दस्तावेज के रखरखाव में खामियां व दफ्तर में गंदगी मिली। पंचायत राज विभाग में कर्मचारियों की तैनाती संबंधी सही जानकारी नहीं दी जा सकी। इस पर उन्होंने नाराजगी जताई। कुछ गोशालाओं के सीसीटीवी कैमरे बंद मिले।
विज्ञापन


सीडीओ ने निर्देश दिए कि गोशालाओं की नियमित एवं प्रभावी निगरानी सुनिश्चित की जाए। कंट्रोल रूम के माध्यम से प्राप्त होने वाली शिकायतों पर तत्काल संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारियों को कार्रवाई के लिए बताया जाए।

उन्होंने कहा कि गोवंशों के लिए चारा, पानी, साफ-सफाई, छाया व अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं पर विशेष नजर रखी जाए। कंट्रोल रूम में प्राप्त सूचनाओं की नियमित मॉनीटरिंग की जाए। उन्होंने विकास भवन के विभिन्न कार्यालयों का निरीक्षण करते हुए साफ-सफाई, अधिकारियों एवं कर्मचारियों की उपस्थिति, अभिलेख के रख-रखाव व कार्यालय व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
विज्ञापन


उन्होंने कार्यालयों में स्वच्छ एवं व्यवस्थित वातावरण बनाए रखने के निर्देश दिए। कहा कि महत्वपूर्ण अभिलेख एवं पत्रावलियों का व्यवस्थित रख-रखाव सुनिश्चित किया जाए। जनसामान्य से संबंधित प्रकरणों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया जाए।

उन्होंने शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं का लाभ पात्रों तक पारदर्शी एवं समयबद्ध ढंग से पहुंचाने के भी निर्देश दिए। समाज कल्याण विभाग के एक कक्ष में बॉक्सों में रखे दस्तावेज की वीडिंग कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें