फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: नवोदय विद्यालय के बाथरूम में नहीं पानी, भड़के छात्र

Sat, 22 Aug 2026 12:44 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
छात्रों से संवाद करते डीएम डॉ. राजा गणपति आर। - संवाद 
विज्ञापन
इमलिया सुल्तानपुर। जवाहर नवोदय विद्यालय हरदौरापुर में शुक्रवार सुबह नहाने का पानी न मिलने पर छात्र भड़क गए। हॉस्टल में खुद को बंद करके प्रदर्शन शुरू कर दिया। इस पर वार्डन व प्रधानाचार्य ने बच्चों से बात की। छात्र डीएम को बुलाने की मांग पर अड़ गए। इस पर एडीएम आए और बात की, लेकिन छात्र नहीं माने। इसके बाद डीएम डॉ. राजा गणपति आर पहुंचे और बात की। उन्होंने छात्रों के साथ खाना खाते हुए उनकी समस्याएं दूर करवाने का आश्वासन दिया। इसके बाद छात्र शांत होकर पढ़ाई में जुट गए।
विज्ञापन


कक्षा नौ से 12वीं तक के छात्र शुक्रवार सुबह करीब साढ़े सात बजे नहाने के लिए बाथरूम गए। वहां पानी नहीं आ रहा था। छात्रों ने कहा यह समस्या रोजाना बनी रहती है। वार्डन से शिकायत की, इसके बाद भी कोई समाधान नहीं हुआ तो छात्र उग्र हो गए।

छात्रों ने हॉस्टल में अपने आप को बंद करके प्रदर्शन शुरू कर दिया। इसके बाद वार्डन व प्रधानाचार्य आए और बात की। छात्रों ने कहा कि यह समस्या एक दिन की नहीं, रोज की है। जब तक जिलाधिकारी नहीं आएंगे, हम लोग अपना कमरा नहीं खोलेंगे।
विज्ञापन


विद्यालय प्रशासन ने यह बात जिलाधिकारी को बताई तो एडीएम आयुष चौधरी ने करीब साढ़े दस बजे विद्यालय पहुंचकर बच्चों से बात की। बच्चों ने कहा कि डीएम को बुलाइए तभी बात बनेगी। इसके बाद करीब साढ़े 11 बजे जिलाधिकारी डॉ. राजा गणपति आर पहुंचे और सीधे हॉस्टल गए।

उन्होंने विद्यार्थियों को बुलाया और एक-एक करके उनकी सभी समस्याएं सुनीं। इसके बाद छात्र शांत हो गए। जिलाधिकारी ने बच्चों के साथ कैंटीन में जाकर खाना खाया और कक्षा कक्ष में जाकर पढ़ाई का हालचाल लिया। दो घंटे तक डीएम विद्यालय में ही मौजूद रहकर व्यवस्थाएं परखते रहे। करीब दो बजे डीएम वहां से निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें