फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: गोशालाओं में ठिठुर रहे हैं मवेशी

Sat, 18 Jan 2025 12:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। इस कड़ाके की ठंड में बच्चे, बुजुर्ग व युवा ठंड से परेशान हैं। ऐसे में संरक्षित पशुओं को ठंड से बचाव के लिए गोशालाओं में इंतजाम नाकाफी साबित हो रहे हैं। कई गोशालाओं में पशुओं के बैठने के लिए फर्श व पुआल आदि की व्यवस्था भी नहीं है। वहीं, काऊ कोट अब तक सभी गोशालाओं में नहीं पहुंच सके हैं।
विज्ञापन



सर्दी से बचाने के लिए लगाए 15 हीटर
महोली। शुक्रवार को कस्बा स्थित कान्हा गोआश्रय स्थल में संरक्षित गोवंश अलाव के आसपास खड़े नजर आए। कुछ पशुओं की पीठ पर जूट के बोरे भी थे। वहीं अधिकतर पशुओं की पीठ खाली थी। गोशाला में रात को ठंड से बचाव के लिए हीटर व हैलोजन की व्यवस्था भी है। टीन शेड के अंदर हवा न प्रवेश करे, इसके लिए पाॅलीथिन लगाई गई हैं। ईओ श्रीष मिश्रा के मुताबिक गोशाला में कुल 154 गोवंश संरक्षित हैं। गोवंशों को ठंड से बचाने के लिए पूरे दिन अलाव की व्यवस्था की जा रही है। साथ ही गोशाला में 15 हीटर व 18 हैलोजन लगाए गए हैं।


ठंड से बचाव को अलाव बना सहारा
खैराबाद। विकास खंड क्षेत्र की नौ ग्राम पंचायतों में गो आश्रय स्थल हैं। अधिकतर स्थानों पर कड़ाके की ठंड में दिनभर गोवंशों को खुले आसमान के नीचे रहना पड़ रहा है। वहीं, काऊ कोट भी अब तक नहीं पहुंच सका है। गो आश्रय स्थलों में संरक्षित पशु रात में सर्द हवाओं की मार झेल रहे हैं। शुक्रवार को टिकरिया गो आश्रय स्थल में ठंड से बचने के लिए गोवंश अलाव के आसपास झुंड बनाकर खड़े थे। इस संबंध में बीडीओ प्रतीक सिंह ने बताया कि टिकरिया गो आश्रय स्थल में गोवंशों को ठंड से बचाव के पर्याप्त इंतजाम हैं। पाॅलीथिन व तिरपाल की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें