फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गड्ढामुक्त के लिए 45 करोड़ खर्च पर सड़कें जर्जर

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। जिले की तमाम सड़कों में गड्ढा होने से लोगों का चलना दुश्वार है। कई बार लोग दुर्घटना का शिकार हो चुके हैं। वहीं, लोक निर्माण विभाग का दावा है कि इस वित्तीय वर्ष में 838.76 किमी. सड़कों को गड्ढामुक्त किया जा चुका है। इस पर 45 करोड़ 68 लाख रुपये खर्च किए गए हैं। पर शहर समेत अन्य जगहों पर सड़कें जर्जर हैं।
विज्ञापन

शहर की कई सड़कों को अभी तक गड्ढामुक्त नहीं किया जा सका है। मन्नी चौराहे से बाबा श्यामनाथ मंदिर जाने वाला मार्ग, कैप्टन मनोज पांडे चौक से तरीनपुर मार्ग, मन्नी चौराहे से पक्कापुल मार्ग समेत अन्य मार्गों के गड्ढों को नहीं भरा गया है। विकासखंड परसेंडी के तालगांव क्षेत्र में शासन के गड्ढामुक्त अभियान की पोल खुल रही है।
कई सड़कें आज भी गड्ढामुक्त दावे से कोसों दूर नजर आ रही हैं। क्षेत्र के रिखौना संपर्क मार्ग पर बड़े-बड़े गड्ढे हैं। मार्ग अत्यंत जर्जर है। इस मार्ग पर पैदल चलना भी कठिनाई भरा है। ग्राम गोरिया झाल संपर्क मार्ग में बड़े-बड़े गड्ढे नजर आ रहे हैं। जीतामऊ तालगांव संपर्क मार्ग से रामा लखना संपर्क मार्ग भी जर्जर है।
विज्ञापन

रामपुर मथुरा से बहादुरगंज मुख्य मार्ग में गड्ढे हैं। कस्बे के अंदर की मुख्य सड़क भी क्षतिग्रस्त है। इससे स्थानील लोगों में नाराजगी है। उन्हें आवागमन में दिक्कत है। लहरपुर-लखीमपुर मार्ग कुछ दिन पहले ही बना है, फिर भी यह बदहाल है। इसी प्रकार पिसांवा, एलिया, महमूदाबाद, मिश्रिख, सिधौली सहित अन्य क्षेत्रों की सड़कों में गड्ढे हैं।
838.76 किमी सड़कें हुई गड्ढामुक्त
अधिशासी अभियंता प्रांतीय खंड लोक निर्माण विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक 938.58 किमी सड़क गड्ढामुक्त का वार्षिक लक्ष्य के सापेक्ष 77 करोड़ 12 लाख रुपये स्वीकृत हुए हैं। क्रमिक रूप से अक्टूबर के अंत तक 838.76 किमी सड़कें गड्ढामुक्त की जा चुकी हैं। इन पर 45.68 करोड़ रुपये खर्च किया गया है। कार्य पूर्ति सौ फीसदी है।
शासन के निर्देेश पर जिले में चालू वित्तीय वर्ष में 838.76 किमी. सड़कों को गड्ढामुक्त किया जा चुका है। इस पर 45 करोड़ 68 लाख रुपये खर्च हुए। लक्ष्य के अनुरूप शत प्रतिशत कार्य पूरा कर लिया गया है।
विज्ञापन

- अधिशासी अभियंता, लोनिवि, प्रांतीय खंड
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें