सीतापुर। थानगांव के राजपुर चौराहे से सीपतपुर चौराहा मार्ग पर स्थित पाल मार्केट के एक बीसी केंद्र में रविवार देर रात चोरों ने एक लाख रुपये की नकदी पर हाथ साफ कर दिया। पीड़ित संचालक सुरेंद्र कुमार ने बताया कि पाल मार्केट स्थित एक दुकान से वह बीसी केंद्र चलाते हैं।
रविवार रात उनकी दुकान के पीछे छत के पास पहले से बने स्लैब के छेद को बड़ा कर चोर अंदर घुसे। उन्होंने बताया कि आसपास के लोगों ने तीन लोगों को भागते हुए देखा था। हालांकि उनकी पहचान नहीं हो सकी। दुकान में करीब एक लाख रुपये नकदी रखी थी, जिसे चोर चुराकर ले गए। सोमवार सुबह पड़ोसियों से चोरी की घटना का पता चला। थानाध्यक्ष विमल गौतम ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर मामले की जांच की जा रही है। (संवाद)