फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: बर्खास्त शिक्षक के खिलाफ एफआईआर

Tue, 06 Jan 2026 12:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। सिधौली विकासखंड में एक शिक्षक ने दिव्यांगता का फर्जी प्रमाणपत्र बनवाकर नौकरी हासिल कर ली थी। न्यायालय के निर्देश पर मेडिकल कॉलेज लखनऊ से हुई मामले की जांच में दिव्यांगता शून्य मिली। बीएसए स्तर से आरोपी शिक्षक को पहले ही बर्खास्त किया जा चुका है। अब इस मामले में बीईओ सिधौली ने आरोपी शिक्षक पर फर्जी प्रमाणपत्र बनवाने व नौकरी हासिल करने की धाराओं में एफआईआर दर्ज करवाई है।
विज्ञापन

आजमगढ़ जनपद के निवासी अभय कुमार सिंह ने परिषदीय विद्यालयों में सहायक अध्यापक पद पर 2020 में नौकरी हासिल की थी। सिधौली विकासखंड के प्राथमिक विद्यालय बनियानी में 2021 में पोस्टिंग हुई। इनके दिव्यांगता प्रमाणपत्र का सत्यापन आजमगढ़ से करवाया गया, लेकिन वहां से कोई सही रिपोर्ट नहीं आई। इस बीच मामला उच्च न्यायालय पहुंच गया। न्यायालय के निर्देश पर लखनऊ मेडिकल कॉलेज से दिव्यांगता की जांहहुई। इसमें दिव्यांगता शून्य मिली।
बीएसए ने कई बार पत्राचार करके इस मामले में आरोपी शिक्षक से जवाब भी तलब किया, लेकिन अभय ने कोई जवाब नहीं दिया। इस पर बीएसए अखिलेश प्रताप सिंह ने अभय को बर्खास्त कर दिया था। अब बीईओ पुष्पराज सिंह ने सिधौली कोतवाली में आरोपी शिक्षक के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें