फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: टैंकर से डीजल पलटने के मामले में पंप मालिक पर केस

Sun, 17 Nov 2024 12:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। तालगांव के कोंसर चौराहे के पास से पकड़े गए तीन टैंकरों के मामले में पूर्ति निरीक्षक की तहरीर पर पंप मालिक पर केस दर्ज कर लिया है। लखीमपुर निवासी अजय प्रताप के खिलाफ कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

शेरपुर ग्रामसभा में कोंसर चौराहे के पास एक बॉयो पेट्रोल पंप है। शुक्रवार को यहां तीन टैंकर खड़े हुए थे। एक बड़ा टैंकर खड़ा था, जिसकी क्षमता 36 हजार लीटर थी। दो टैंकरों की क्षमता कम थी। बड़े टैंकर पर किसी कंपनी का लोगो नहीं लगा हुआ था। डीएम को मिली शिकायत के बाद पुलिस ने टैंकर को कब्जे में ले लिया था।
थानाध्यक्ष दीपक राय ने बताया कि शनिवार को पूर्ति निरीक्षक रूपेश जैन की तहरीर पर पंप मालिक लखीमपुर के नवरंगाबाद निवासी अजय प्रताप सिंह पर केस दर्ज किया गया है। तहरीर में इस बात का उल्लेख है कि अवैध तरीके से बॉयो डीजल को इधर से उधर किया जा रहा था।
विज्ञापन

कयास लगाए जा रहे हैं कि सस्ते बॉयो डीजल को सामान्य डीजल के रेट पर बेचे जाने का खेल काफी समय से चल रहा था। इसके लिए टैंकर का लॉक आदि न तोड़कर गुपचुप तरीके से डीजल निकालने का काम किया जाता था।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें