सांडा (सीतापुर)। थाना सकरन इलाके में शनिवार देर शाम कुछ लोगों ने एक बारहसिंघा की हत्या कर दी। मामले की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस व वन विभाग की टीम ने जांच पड़ताल केबाद दो लोगों को हिरासत में लिया है। इस मामले में पांच आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करने की कार्रवाई की गयी है।
सकरन थाने के एसआई अश्मित भारती ने बताया कि सूचना के अनुसार नरेश, पुत्तन, मैनेजर, पुत्तू, छत्रपाल निवासी बजहा थाना रेउसा को नामजद करते हुए कार्रवाई की जा रही है। दो लोगों को हिरासत में लिया गया है। इस संबंध में क्षेत्रीय वन दरोगा छत्रपाल ने बताया कि रुद्रपुर निवासी शिवकुमार की सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची थी। संवाद