फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: ट्रक की टक्कर से कार बोलेरो से भिड़ी, 10 लोग घायल

Sat, 23 May 2026 11:34 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कमलापुर। कस्बे में नहर चौराहे के पास शनिवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। लखनऊ की तरफ जा रही एक कार तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आ गई। टक्कर लगने से कार अनियंत्रित होकर सामने चल रही बोलेरो से जा भिड़ी। कार के टकराने से बोलेरो पलट गई। इस हादसे में बोलेरो में सवार 10 लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और राहत व बचाव कार्य शुरू किया। इस दौरान नेशनल हाईवे पर यातायात बाधित रहा। मछरेहटा, हरिपालपुर और कमलापुर के निवासी घायल हुए हैं। घायलों में जाकिर (50), जमील (48), जब्बीर (51), शमशेर (65), मोहर्रम अली (55), मोहम्मद रहीस (40), रोजली (45), मोहम्मद सुल्तान (38), राशिद (45) और वाजिद (36) शामिल हैं। सभी घायलों को सीएचसी कसमंडा में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है। थानाध्यक्ष इतुल चौधरी ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि यातायात को सामान्य कर दिया गया है। घायल बोलेरो से बिसवां के सकरापुर जा रहे थे। यह हादसा नहर चौराहे के पास हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें