फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: कार और बाइक में भिड़ंत, युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मिश्रिख। अटवा बाजार के पास कटेहरी पुलिया पर शुक्रवार देर रात बाइक सवार दो युवक कार की चपेट में आ गए। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों की मदद से उन्हें सीएचसी पहुंचाया गया। वहां से दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में एक युवक ने दम तोड़ दिया। वहीं दूसरे को लखनऊ स्थित ट्राॅमा सेंटर रेफर किया गया है। वहां उपचार चल रहा है। दुर्घटना के बाद चालक कार छोड़कर भाग गया। नरसिंघौली गांव निवासी राम जीवन उर्फ राम निवास (25) और दीपक कुमार (24) शुक्रवार देर रात बाइक से अटवा बाजार से वापस घर जा रहे थे। बाइक सवार कटेहरी पुलिया के पास मिश्रिख की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार की चपेट में आ गए। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद स्थानीय लोगों की सूचना पर एंबुलेंस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन

घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मिश्रिख ले जाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने दोनों की हालत गंभीर देखकर उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
जिला अस्पताल में उपचार के दौरान राम जीवन उर्फ राम निवास ने दम तोड़ दिया। गंभीर रूप से घायल दीपक कुमार को लखनऊ स्थित ट्राॅमा सेंटर रेफर किया गया है। चिकित्सकों के अनुसार दीपक की हालत नाजुक बनी हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो बाइक सवार युवक हेलमेट नहीं लगाए थे। इस वजह से सिर पर गंभीर चोटें आईं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें