फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोशाला में मृत मवेशी देख भड़के कैबिनेट मंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। समाज कल्याण विभाग के कैबिनेट मंत्री रमापति शास्त्री ने गुरुवार को नैमिषारण्य का दौरा किया। सबसे पहले उन्होंने निर्माणाधीन पशु आश्रय स्थल का जायजा लिया।
विज्ञापन

इसके बाद गोपाल गोशाला का निरीक्षण किया। गोशाला में बारिश का पानी भरा था। उन्होंने परिसर से पानी निकलवाने के निर्देश एसडीएम को दिए।
गोशाला में पशुओं की अधिक संख्या देख उन्होंने जल्द से जल्द मवेशियों को नवनिर्मित पशु आश्रय स्थल भेजने को कहा। गोशाला में निरीक्षण के दौरान दो पशु मृत मिले, जिस पर उन्होंने एसडीएम को व्यवस्था दुरुस्त रखने के कड़े निर्देश दिए।
कैबिनेट मंत्री इसके बाद चक्रतीर्थ मार्ग स्थित वृद्धाश्रम पहुंचे। जहां उन्होंने बुजुर्गों से बातचीत कर उनका हाल जाना। वृद्धाश्रम का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

फिर मां ललिता देवी के मंदिर व हनुमान गढ़ी जाकर दर्शन किये। इस मौके पर एसडीएम मिश्रिख राजीव पांडेय, सहायक विकास अधिकारी अमिताभ वर्मा व विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें