फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिमझिम फुहारों से मौसम रहा खुशगवार

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। बारिश का क्रम गुरुवार सुबह भी जारी रहा। सुबह लोग नींद से उठे तो हल्की फुहारों ने उनका स्वागत किया। रिमझिम बारिश से गुरुवार की सुबह बेहद खुशगवार रही।
विज्ञापन

इससे लोगों को गर्मी का अहसास नहीं हुआ। अधिकतम तापमान 30 डिग्री रहा। हालांकि बारिश थमने के बाद उमस बढ़ गई। जिससे लोग परेशान हुए। दिनभर बादल छाए रहने के बाद भी उमस से राहत नहीं मिली। अगले 24 घंटे तक मौसम का मिजाज बदलने के आसार नहीं हैं।
गुरुवार सुबह हल्की बारिश के साथ हुई। सुबह करीब साढ़े नौ बजे तक रिमझिम फुहारें गिरीं। जिससे स्कूली बच्चों, नौकरीपेशा व मेहनतकश लोगों को बारिश के बीच ही घर से निकलना पड़ा।
विज्ञापन

रास्तों पर कीचड़ की वजह से इन्हें आवागमन में दिक्कतें भी उठानी पड़ीं। बारिश थमने के बाद भी काली घटाएं छाई रहीं। इससे बाहर खुले में मौसम सुहाना रहने से गर्मी का अहसास नहीं हुआ।
मगर घरों व दफ्तरों के अंदर उमस से लोग बेहाल नजर आए। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार गुरुवार को दिन का अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। अगले 24 घंटे तक बादल छाए रहने के साथ ही बारिश की संभावना बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें